बड़े हर्ष का विषय है, श्री राम लला अपने भवन में विराज रहे हैं। इस अवसर पर, सभी धर्मानुरागी कनाडावासियों के सुख, समृद्धि और शांति हेतु, आपका अपना श्री गौरी शंकर मंदिर, आपके द्वारा समर्पित अक्षत प्रभु श्रीराम लला के श्री चरणों में अर्पित करने जा रहा है।
इस पवित्र अवसर पर दिनांक 28 जनवरी, 2024 को श्री राम चरित मानस भवन परिक्रमा श्री अयोध्या में एक विराट संगोष्ठी एवं विशाल भंडारे का आयोजन आपके द्वारा होने जा रहा है।
आप सभी से अनुरोध है कि दिनांक 22 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 के मध्य श्री गौरी शंकर मंदिर, ब्रैम्पटन पहुँचकर संकल्पित अक्षत कलश में अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।